कृष्ण झूला महोत्सव से भक्तिमय हुआ गोवर्धन मंदिर, पांच दिनों तक चलेगा आयोजन

Nawada News : नवादा के प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में पांच दिवसीय कृष्ण झूला महोत्सव का भव्य आयोजन, जानें कार्यक्रम की पूरी जानकारी और भक्तों की आस्था के बारे में.

Nawada News : जिले के सुप्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में सावन के पावन महीने की एकादशी के अवसर पर कृष्ण झूला महोत्सव का शुभारंभ किया गया. महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. आयोजकों के अनुसार, कृष्ण झूला महोत्सव अगले पांच दिनों तक चलेगा. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

एकादशी से शुरू हुआ पांच दिवसीय झूला महोत्सव

गोवर्धन मंदिर के मुख्य पुजारी विजय पांडेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महीने की एकादशी के दिन कृष्ण झूला महोत्सव का शुभारंभ किया गया है. यह आयोजन लगातार पांच दिनों तक चलेगा. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के झूले का आनंद लेंगे और भजन-कीर्तन में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि झूला महोत्सव के आयोजन में पंडित अच्युतानंद पांडेय और अभिषेक पांडेय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

Also Read : नवादा में मगही भाषा के विकास पर हुआ मंथन, काव्य सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

पंचामृत स्नान के बाद भगवान श्रीकृष्ण की हुई पूजा-अर्चना

महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराया गया. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर पंचमेवा का भोग लगाया गया. धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया. मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

भगवान श्रीकृष्ण को रिझाने के लिए श्रद्धालुओं ने भजन मंडली के साथ विभिन्न भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए. भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए. मंदिर परिसर में जयकारे और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. आयोजकों ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >