तीखी हुई धूप, रविवार को पारा पहुंचा 39 डिग्री

बिहारशरीफ : अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है. मगर चढ़ता जा रहा पारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. धूप इस कदर तीखी होती जा रही है कि लोग तपिश से परेशान होते नजर आने लगे हैं. जैसे-जैसे दिन चढ़ता है सड़कें सूनी होने लगती है. लोग घरों से […]
बिहारशरीफ : अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है. मगर चढ़ता जा रहा पारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. धूप इस कदर तीखी होती जा रही है कि लोग तपिश से परेशान होते नजर आने लगे हैं. जैसे-जैसे दिन चढ़ता है सड़कें सूनी होने लगती है. लोग घरों से बाहर निकलने में जहां तक हो सके बचने लगे हैं.
नौकरी, व्यापार, पढ़ाई व अन्य दूसरे जरूरी काम को लेकर लोगों को बाहर निकलना मजबूरी भी है. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले दो दिनों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. बढ़ती गरमी से शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान हैं. तपिश से सूख रहे गले को तर करने के लिए लोग ठंडा पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं. गरमी को देखते हुए जगह-जगह कोल्ड ड्रिक्स, शिकंजी, लस्सी, गन्ने का रस, मौसम्मी जूस की दुकानें खुल गयी है. शाम साढ़े पांच बजे के बाद मौसम में ठंडक होने पर लोग घरों से बाहर निकलकर खरीदारी करने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




