पौधा तोड़ने के विवाद में चाचा को किया जख्मी

करायपरशुराय : सब्जी का पौधा तोड़ने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जहां थाने में शिकायत नहीं दर्ज करने पर पीड़ित ने शनिवार को हिलसा कोर्ट में तीन को नामजद अारोपित बनाते हुए नालिस दर्ज करवाया है. घटना करायपरशुराय थाना क्षेत्र के […]
करायपरशुराय : सब्जी का पौधा तोड़ने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जहां थाने में शिकायत नहीं दर्ज करने पर पीड़ित ने शनिवार को हिलसा कोर्ट में तीन को नामजद अारोपित बनाते हुए नालिस दर्ज करवाया है. घटना करायपरशुराय थाना क्षेत्र के अब्बुपुर गांव की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार करायपरशुराय थाना क्षेत्र के अब्बुपुर गांव निवासी जगदेव बिंद के पुत्र घंटालु बिंद व कामेश्वर बिंद के पुत्र विपत बिंद के बीच सब्जी का पौधा तोड़ने को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ जिसमें विपत बिंद अपने ही चाचा घंटालु बिंद को कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया एवं पत्नी पार्वती देवी को लाठी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायल घंटालु बिंद को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, परंतु उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अनुमंडलीय अस्पताल में रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




