बिहारशरीफ : नगर निगम के हर वार्ड की गलियां अब जगमग हो जायेंगी. हर वार्ड में 30-30 एलइडी बल्ब लगाये जायेंगे. नगर निगम द्धारा गुरुवार को टेंडर का कार्य फाइनल कर लिया गया है. एजेंसी के द्वारा तीन माह में सभी बल्ब लगाकर दशहरा के पहले शहर को दुधिया रोशनी से नहला दिया जायेगा. नगर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : नगर निगम के हर वार्ड की गलियां अब जगमग हो जायेंगी. हर वार्ड में 30-30 एलइडी बल्ब लगाये जायेंगे. नगर निगम द्धारा गुरुवार को टेंडर का कार्य फाइनल कर लिया गया है. एजेंसी के द्वारा तीन माह में सभी बल्ब लगाकर दशहरा के पहले शहर को दुधिया रोशनी से नहला दिया जायेगा.
नगर आयुक्त कौशल कुमार व मेयर सुधीर कुमार ने बताया कि एक करोड़ रुपये खर्च कर शहर में एलइडी लगाये जायेंगे. बल्ब लगने से शहर की सभी गलियां जगमग हो जायेंगी. बल्ब लगाने वाली एजेंसी को इस शर्त पर काम दिया गया है कि तीन साल तक मेनटेंस का काम किया जायेगा. नगर निगम के लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए कई और योजनाओं की मंजूरी दी गयी है. चार करोड़ रुपये से कई और उपस्करों की खरीदारी नगर निगम द्वारा की जायेगी.
सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल जायेगा. स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने से विकास के लिए हर साल विकास के लिए दो सौ करोड़ रुपये मिलने लगेंगे. श्री कौशल ने शहर के लोगों से अपील की है कि समय पर होडिंग टैक्स समय पर जमा करें. जून माह में टैक्स जमा करने पर पांच फीसदी की छूट दी जा रही है.