बिहार के इस जिले में राशन कार्ड धारकों को चेतावनी, e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा लिस्ट से नाम

Ration Card E-Kyc: राशन कार्डधारियों के लिए पहचान वेरीफाई कराना जरूरी कर दिया गया है. नालंदा के करायपरसुराय प्रखंड में हजारों लोगों की प्रक्रिया अभी बाकी है. विभाग ने 1276 लोगों को नोटिस भी भेजा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वेरिफिकेशन नहीं कराने वालों का नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है.

Ration Card E-Kyc: राशन कार्डधारियों के लिए पहचान वेरीफाई कराना अब जरूरी कर दिया गया है. जिन लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनका नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है. इसके साथ ही ऐसे लोगों पर भी विभाग की नजर है जो इस योजना की पात्रता पूरी नहीं करते हैं. करायपरसुराय प्रखंड में राशन कार्डधारियों की कुल संख्या 14137 है, जिनसे करीब 58893 लाभुक जुड़े हुए हैं. ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर सोनू कुमार ने बताया कि इनमें से अब तक 45372 लोगों का पहचान वेरिफिकेशन हो चुका है. करीब 13521 लोगों की प्रक्रिया अभी बाकी है.

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

सोनू कुमार ने बताया कि विभाग ने जांच के दौरान 1276 ऐसे लोगों की पहचान की है जो इस योजना के लिए एलिजिबल नहीं हैं. इन लोगों को नोटिस भेजा गया है. नियम के अनुसार जिन लोगों की सालाना आय एक लाख बीस हजार रुपये से अधिक है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं या जिनके पास तीन पहिया या चार पहिया वाहन है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता.

किनका नाम हटेगा

अधिकारियों ने कहा कि जो लोग पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा. प्रखंड में कुल 41 जन वितरण प्रणाली की दुकानें हैं, जहां डीलरों के माध्यम से पहचान वेरिफिकेशन का काम कराया जा रहा है. इसके लिए कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन लोगों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कई लोगों को आ रही वेरिफिकेशन के समय दिक्कत

कई लोगों को पहचान सत्यापन कराने में दिक्कत भी आ रही है. गोंदूविगहा गांव के जन वितरण प्रणाली सेलर सदन कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से कुछ लोगों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है. जिनके आधार कार्ड में नाम की स्पेल्लिंग अलग है, उनका सत्यापन अटक जा रहा है. आधार कार्ड में नाम की वर्तनी अलग होने के कारण सत्यापन नहीं हो पा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जिनका नाम सही तरीके से मेल खा रहा है, उनका लगभग 90 प्रतिशत सत्यापन हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी

दाखिल-खारिज के नाम पर मांगे थे 20 हजार, 6500 लेते रंगे हाथ धराए अफसर, गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >