आईपीएल की मेजबानी को तैयार राजगीर क्रिकेट स्टेडियम, 1000 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

Bihar: बिहार के राजगीर में 1000 करोड़ की लागत से राज्य का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज पर बने इस स्टेडियम में 45000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है. साल 2027 तक यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन की संभावना है.

Bihar, धर्मनाथ: राजगीर में बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. यह बिहार के खेल इतिहास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. अब तक पटना का मोइनुल हक स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय दर्जा रखता था, लेकिन वहां बहुत कम अंतरराष्ट्रीय मैच हुए. राजगीर में नया स्टेडियम बनने से बिहार को खेल की दुनिया में नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

स्टेडियम की खासियत

यह स्टेडियम करीब 90 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें एक साथ लगभग 45 हजार दर्शक बैठकर मैच देख सकते हैं. स्टेडियम का पवेलियन पांच मंजिला है, जिसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है.

मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है. यहां जल निकासी की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, ताकि बारिश के बाद भी मैदान जल्दी खेलने लायक हो जाए. मैदान के चारों ओर हरियाली है. इस स्टेडियम को ऑस्ट्रेलिया के मशहूर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज पर बनाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्रिकेटरों के लिए क्या

स्टेडियम में कुल 13 पिचें तैयार की गई हैं. इनमें से 7 पिचें मोकामा की काली मिट्टी से बनी हैं, जो तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती हैं. वहीं, 6 पिचें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से तैयार की गई हैं, जो स्पिन गेंदबाजों के लिए बेहतर होती हैं. इससे यहां अलग-अलग तरह के मैच कराए जा सकेंगे.

डे-नाइट मैचों के लिए स्टेडियम में 4 हाई मास्ट फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं. इससे रात में भी मैच आसानी से कराए जा सकेंगे. इस स्टेडियम के निर्माण पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है.

उम्मीद है कि 2027 में यहां आईपीएल मैचों की शुरुआत हो सकती है. आईपीएल की सफल मेजबानी के बाद टी-20, वनडे और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच भी यहां कराए जाएंगे. इसी साल राज्य सरकार इस स्टेडियम को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को सौंप देगी. इससे बिहार के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बड़ा मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >