बिहार में एक बार फिर खाकी शर्मसार, थानेदार ने महिला का बाल पकड़कर घसीटा, मारे थप्पड़... वीडियो वायरल

Bihar News: नालंदा जिले में पुलिस की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. थरथरी थाना प्रभारी द्वारा एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. जिसने सुशासन और महिला सम्मान के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Bihar News: नालंदा जिले से खाकी को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. बिहार में सुशासन और महिला सम्मान के बड़े दावों के बीच पुलिस की यह हरकत लोगों को झकझोर रही है. थरथरी थाना क्षेत्र में एक थानाध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कानून का रक्षक खुद कानून तोड़ता नजर आ रहा है. कुछ दिन पहले दरभंगा का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें इंस्पेक्टर एक महिला डॉक्टर को भद्दी गालियां देते दिखा था.

वायरल वीडियो में थरथरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया वर्दी की हनक दिखाते हुए एक महिला के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. यह दृश्य हर किसी को हैरान कर रहा है. खाकी की मर्यादा खुलेआम तार-तार होती दिख रही है.

गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे थानाध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रामवचन गोप की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही थी. जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, परिजनों और महिलाओं ने गिरफ्तारी का विरोध किया. इसी दौरान हालात बिगड़ गए.

थानेदार ने महिला को बाल पकड़कर पीटा

नियम के मुताबिक, ऐसी स्थिति में महिला पुलिसकर्मियों को आगे आना चाहिए था. महिलाओं से बातचीत और समझाने की जिम्मेदारी भी महिला पुलिस पर होती है. लेकिन इस मामले में थानाध्यक्ष ने खुद मोर्चा संभाल लिया. वीडियो में साफ दिखता है कि वे महिलाओं के साथ हाथापाई कर रहे हैं. एक महिला को बाल पकड़कर पीटा जा रहा है. यह न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि पुलिस नियमों का भी खुला उल्लंघन है.

महिला सशक्तिकरण पर बड़ा सवाल

यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण और सम्मान के मिशन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. एक ओर सरकार महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की बात करती है. दूसरी ओर, थानेदार ही महिला पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष ने अपनी सफाई में कहा है कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश हुई थी. उनका दावा है कि हालात बेकाबू हो गए थे. लेकिन सवाल यही है कि क्या किसी भी हाल में एक महिला के साथ इस तरह का व्यवहार जायज हो सकता है?

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में गुस्सा है. लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की आलोचना हो रही है. अब सबकी नजरें नालंदा के वरीय पुलिस अधिकारियों पर टिकी हैं. लोग जानना चाहते हैं कि क्या इस मामले में सिर्फ बयानबाजी होगी या फिर थानाध्यक्ष पर सख्त कार्रवाई भी होगी.

Also Read: तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, नए मंत्री का आरोप- पंखा-कुर्सी से लेकर बल्ब-AC तक गायब, छत टूटी, खंडहर बन गया सरकारी आवास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >