पति ने साली से रचाई दूसरी शादी, टूट गई पत्नी… मासूम बेटी संग खाई जहर, दोनों की मौत

Bihar News: पति की बेवफाई और पारिवारिक तनाव ने एक परिवार को तबाह कर दिया. नालंदा में एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ जहर खा लिया, इलाज के दौरान दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

Bihar Crime News: नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पारिवारिक विवाद ने एक मां और उसकी मासूम बेटी की जान ले ली. पति की बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना से टूट चुकी महिला ने अपनी छह साल की बच्ची के साथ जहर खा लिया. इलाज के दौरान मां-बेटी दोनों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मामला रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय मालो देवी के रूप में हुई है. उसकी बेटी का नाम प्रिया कुमारी था. प्रिया की उम्र सिर्फ छह साल थी. मालो देवी मूल रूप से बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव की रहने वाली थी.

2016 में हुई थी मालो और पिंटू की शादी

परिजनों के मुताबिक मालो देवी की शादी साल 2016 में रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार से हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद ही रिश्ते में दरार आ गई. आरोप है कि पिंटू कुमार का अपनी ही साली से प्रेम हो गया. इस रिश्ते ने पूरे परिवार को झकझोर दिया.

2018 में पिंटू ने की साली से शादी

बताया जाता है कि साल 2018 में पिंटू कुमार ने साली से दूसरी शादी भी कर ली. इससे मालो देवी पूरी तरह टूट गई. उसने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

पिंटू के जेल से आने के बाद मालो ने उठाया खौफनाक कदम

करीब दो महीने बाद जब पिंटू कुमार जेल से बाहर आया, तो हालात और बिगड़ गए. परिजनों का आरोप है कि पति ने मालो देवी पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी तनाव और अवसाद में मालो देवी चली गई. उसके बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया. उसने दूध में जहर मिलाया. पहले वही दूध अपनी बेटी को पिला दिया. इसके बाद खुद भी जहर खा लिया. कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई.

इलाज के दौरान मां-बेटी की हुई मौत

घटना की जानकारी तब मिली, जब महिला के भाई ने रहुई बाजार में एक परिचित को बेहोशी की हालत में देखा. फोन पर सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. मां-बेटी को तुरंत मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया. हालत गंभीर होने पर दोनों को विम्स पावापुरी रेफर किया गया. इलाज के दौरान मां और बेटी दोनों की मौत हो गई.

मृतका के पिता ने बिहार थाना में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि बेटी को जान से मारने की धमकी दी जाती थी और जबरदस्ती जहर पिलाया गया. रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

Also Read: ‘हमें बेड़ियों में नहीं बांधा जा सकता…’, UGC के नए कानून के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, काला झंडा लेकर सड़क पर उतरे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >