कल्याण बिगहा में निशांत कुमार को मिला गुलाब का फूल, बोलीं महिलाएं- परिवार बढ़ाइए

Nishant Kumar: जेडीयू नेता निशांत कुमार कल्याण बिगहा पहुंचे थे. यहां कुछ महिलाओं ने उन्हें घेर लिया. महिलाओं ने उनका स्वागत गुलाब का फूल देकर किया. इस दौरान मौजूद बाकी के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश और निशांत कुमार के जिंदाबाद के नारे भी लगाए.

Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार पार्टी ज्वाइन करने के बाद लोगों से मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं. इसी क्रम में वह गुरुवार को ही अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे. यहां उन्होंने अपने दाद-दादी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किया. इसके साथ ही इंडोर शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अभ्यास करते हुए भी दिखे.

महिलाओं ने निशांत से की ये गुजारिश

इसके अलावा एक और तस्वीर आई, जो चर्चा में छा गई है. दरअसल, कल्याण बिगहा जाने पर कुछ महिलाओं ने निशांत कुमार को घेर लिया. इस दौरान जेडीयू के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. महिलाओं ने निशांत कुमार का स्वागत गुलाब का फूल देकर और आरती उतारकर किया.

इतना ही नहीं, महिलाओं ने निशांत से परिवार बढ़ाने की गुजारिश भी की. महिलाओं ने कहा, परिवार बढ़ाइए… परिवार बढ़ाइए. हमलोगों को जरूरत है. अब शादी कीजिए भइया. हालांकि, इस पर निशांत कुमार ने कुछ भी नहीं कहा. इस दौरान बाकी के कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार के जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए.

निशांत कुमार ने क्या कहा?

कल्याण बिगहा जाने पर निशांत कुमार ने कहा था, वे अपने पापा के विकास के काम को आगे बढ़ायेंगे. इंडोर शूटिंग रेंज जाने के बाद कहा था, नवोदित निशानेबाजों से मिलना एक अद्भुत अनुभव रहा है. यहां की मिलने वाली सुविधाएं किसी वरदान से कम नहीं हैं. मुख्यमंत्री जी ने राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं.

जेडीयू ज्वाइन करने के बाद से एक्टिव

जेडीयू ज्वाइन करने के बाद से निशांत कुमार पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं. 11 मार्च को वे जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और मंत्रियों से मुलाकात की थी. निशांत कुमार ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘जेडीयू कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का उत्साह देखकर मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर संगठन और प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे. मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश करूंगा और मिलकर हमलोग नीतीश जी के कामों को आगे बढ़ाएंगे.’

Also Read: पटना में निजी भवनों पर होर्डिंग्स लगाना नहीं होगा आसान, देनी पड़ेगी ये जानकारियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >