डायरिया व महामारी से बचाव को 21 डॉक्टर तैनात

बिहारशरीफ : बरसात के समय जलजनित बीमारियों महामारी व डायरिया से बचाव के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों को सुलभ तरीके से चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मेडिकल टीमों का गठन कर दिया है. गठित मेडिकल टीमें […]

बिहारशरीफ : बरसात के समय जलजनित बीमारियों महामारी व डायरिया से बचाव के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों को सुलभ तरीके से चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेष मेडिकल टीमों का गठन कर दिया है.

गठित मेडिकल टीमें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात रहेंगी. टीम में शिफ्ट वार चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टॉफ काम करेंगे. लोगों को सुचारु रूप से चिकित्सा सेवा मिले इसके लिए डॉक्टरों एवं कर्मियों की रोस्टर ड्यूटी चार्ट बनाया गया है. वहीं महामारी से बचाव के लिए गठित मेडिकल टीमें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटों काम करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >