शहर में सीसीटीवी लगाने की योजना का प्रेजेंटेशन आज
Updated at : 07 Apr 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

शहर की सुरक्षा को लेकर मुहिम तेज एक करोड़ 30 लाख रुपये होंगे खर्च बिहारशरीफ : शहर को साफ सुथरा रखने के साथ ही नगर निगम द्वारा हाइटेक सिटी बनाने का पहल की जा रही है. शहर के लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी नगर निगम द्वारा लगाया जायेगा. सीसीटीवी लगाने की योजना पर विस्तार […]
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा को लेकर मुहिम तेज
एक करोड़ 30 लाख रुपये होंगे खर्च
बिहारशरीफ : शहर को साफ सुथरा रखने के साथ ही नगर निगम द्वारा हाइटेक सिटी बनाने का पहल की जा रही है. शहर के लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी नगर निगम द्वारा लगाया जायेगा. सीसीटीवी लगाने की योजना पर विस्तार से चर्चा करनेे के लिए गुरुवार को नगर निगम में कंपनी द्वारा प्रस्तुतिकरण की जायेगी.
बैठक में कंपनी द्वारा सभी बातों को विस्तार से बताएंगी. नगर आयुक्त कौशल कुमार व मेयर सुधीर कुमार ने बताया कि संचालित करने से लेेकर स्थल चयन व सभी तकनीकी बातों पर चर्चा होगी है. बैठक में शहर के सभी थाना के प्रभारियों को भी आमंत्रित किया गया है. सीसीटीवी लगाने पर नगर निगम द्वारा एक करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे. शहर के 112 स्थानों पर सीसीटीवी लगाये जाने का प्रस्ताव पास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




