पर्यटन सचिव ने सभी कार्यक्रमों का ससमय तैयारी का अधिकारियों को दिया निर्देश

बिहारशरीफ : राजगीर महोत्सव इस बार देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए पहले से आकर्षक एवं यादगार रहेगा. महोत्सव में भारतीय संस्कृति के सभी रंगों की झलक मिलेगी. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरी कर लेना आवश्यक है. उक्त बातें पर्यटन सचिव श्रीमती हरजीत कौर ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल, राजगीर में […]
बिहारशरीफ : राजगीर महोत्सव इस बार देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए पहले से आकर्षक एवं यादगार रहेगा. महोत्सव में भारतीय संस्कृति के सभी रंगों की झलक मिलेगी. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरी कर लेना आवश्यक है.
उक्त बातें पर्यटन सचिव श्रीमती हरजीत कौर ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल, राजगीर में महोत्सव की तैयारी की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा.
श्रीमती कौर ने संबंधित सभी अधिकारियों को तैयारियों की गति को और तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आज से ही पर्यटन विभाग के अधिकारी राजगीर में कैंप कर कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




