RSS: 5 दिवसीय बिहार दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

RSS: आरएसएस चीफ मोहन भागवत अगले 5 दिन बिहार में रहने वाले हैं. बुधवार शाम वह मुजफ्फरपुर पहुंचे. आज मोहन भागवत सुपौल के लिए निकलेंगे. आरएसएस चीफ के मुजफ्फरपुर आगमन पर जिले में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा लगाई गई है. पढ़ें पूरी खबर…

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS चीफ मोहन भागवत पांच दिवसीय बिहार प्रवास पर बुधवार की शाम मुजफ्फरपुर पहुंचे. अगले 5 दिन यानी 9 मार्च तक वे मुजफ्फरपुर में ही रहेंगे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संघ के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग भी करेंगे. RSS चीफ के आगमन पर मुजफ्फरपुर जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन पहुंचने पर संघ कार्यकर्ताओं ने मोहन भागवत का जोरदार स्वागत किया. उनके आगमन को लेकर आरएसएस कार्यालय से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सैकड़ों जवानों को लगाया गया था. चौक-चौराहों पर भी पुलिस के जवान तैनात थे. 

आज सुपौल के लिए निकलेंगे मोहन भागवत 

मुजफ्फरपुर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल और डीएसपी टाउन सीमा देवी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. आज (गुरुवार) आरएसएस चीफ मोहन भागवत मुजफ्फरपुर से सुपौल के लिए रवाना होंगे. इस दौरान में वो संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मंत्री और संगठन के लोगों से मुलाकात करेंगे. फिर शाम तक वह मुजफ्फरपुर लौट आएंगे. 

9 मार्च को नागपुर के लिए होंगे रवाना 

बता दें, साल 2020 के बाद अब पांच साल बाद 2025 में मोहन भागवत इतना बिहार में इतना लंबा दौरा है. जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को मोहन भागवत प्रांत और खासा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. वे रामदयालु सिंह कॉलेज में शाखा और कार्यालय के कार्यकत्ताओं से मिलेंगे. 8 मार्च को सिंकदरपुर शाखा में भी हिस्सा लेंगे. 8 मार्च तक बिहार प्रवास के बाद संघ प्रमुख 9 मार्च को नागपुर के लिए रवाना होंगे.

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा टाइट

आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बिहार दौरे को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर भी कड़ी सुरक्षा है. सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है. नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाल जाने पर लोगों की कड़ी जांच की जा रही है.

ALSO READ: Baba Bageshwar: गोपालगंज में ‘बाबा बागेश्वर’ की हनुमंत कथा आज से शुरू, RJD ने लगाया ‘एजेंट’ होने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >