Muzaffarpur News: कटरा, मोतीपुर, मीनापुर और कांटी अंचलाधिकारी का वेतन रुका, DM ने मांगा स्पष्टीकरण

Muzaffarpur News: जिले के सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई. बैठक में दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, भूमि मापी, भू लगान वसूली अभियान बसेरा आदि की समीक्षा की गई.

Muzaffarpur News: परिमार्जन प्लस के 200 से अधिक आवेदन कर्मचारियों के पास लंबित होने पर डीएम सुब्रत कुमार सेन गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारी का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. दिसंबर तक सभी आवेदन का निपटारा करने की बात कही है. शुक्रवार को सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई और सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने तथा सरकारी प्रावधान के अनुरूप भूमि से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया है. बैठक में दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, भूमि मापी, भू लगान वसूली अभियान बसेरा आदि की समीक्षा की गयी है. 

राजस्व कर्मचारी का वेतन स्थगित

दाखिल खारिज के मामलों की समीक्षा करते हुए पाया गया कि दाखिल खारिज से संबंधित 50 से अधिक आवेदन कुल 11 राजस्व कर्मचारी के पास लंबित हैं. राजस्व कर्मचारी का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का सख्त निर्देश दिया. एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी. कटरा, मोतीपुर, मीनापुर कांटी के अंचलाधिकारी द्वारा दाखिल खारिज से संबंधित मामलों को लंबित बनाए रखने के कारण उक्त चारों अंचल अधिकारी का वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का सख्त निर्देश दिया गया. परिमार्जन प्लस की आंचलवार समीक्षा में पाया गया कि अंचलाधिकारी साहेबगंज, मोतीपुर, कांटी और कटरा की उपलब्धि काफी खराब है. संबंधित सभी अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. नवंबर के अंत तक 50% से नीचे नहीं रहेंगे अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. 

यह भी पढ़ें: Bihar News: ड्राइवरों का बनेगा यूनिक आईडी कार्ड, मिलेगा पेंशन, बीमा और अन्य सुविधाओं का लाभ

आधार सीडिंग की समीक्षा की गई

आधार सीडिंग की समीक्षा में पाया गया कि कांटी अंचल के हल्का धमौली रामनाथ पश्चिमी के राजस्व कर्मचारी का प्रदर्शन बेहद खराब है. उनका वेतन स्थगित रखते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. यदि एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. एक सप्ताह के अंदर यदि 25% से कम उपलब्धि रही तो संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ में आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >