Muzaffarpur News: वेलेंटाइन डे पर आइफोन से लेकर डायमंड रिंग तक की डिमांड, प्री-बुकिंग चालू

Muzaffarpur News: वेलेंटाइन वीक में गिफ्ट देने का क्रेज बढ़ा है. मोबाइल, स्मार्ट वॉच और चॉकलेट की भारी डिमांड है. गुलाब और टेडी बियर प्यार के इजहार के लिए पसंद किए जा रहे हैं. मार्केट में महंगे स्मार्टफोन बुक हो रहे हैं, जबकि स्पेशल डच गुलाब और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: वेलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को उपहार देने का क्रेज है. गिफ्ट में डायमंड, सोने चांदी के आभूषण से लेकर इलेक्ट्रॉनिक गजट की बहुत डिमांड है. इसमें मोबाइल की डिमांड कुछ ज्यादा ही है. बाजार में वेलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट को लेकर एक युवक ने सवा लाख रुपये के आइफोन की बुकिंग करायी. इसके साथ ही बाजार में अब कम कीमत के भी अच्छे अच्छे स्मार्ट फोन उपलब्ध है, जिसकी कीमत दस हजार रुपये से शुरू हो जाती है. बाजार में इस खास डे को लेकर करीब एक हजार से अधिक नये मोबाइल फोन की बुकिंग है. मोबाइल फोन विक्रेता ने बताया कि वेलेंटाइन डे को लेकर ग्राहकों ने मोबाइल के नये नये मॉडलों की बुकिंग करायी है.

चॉकलेट व गुलाब का खूब क्रेज

यहीं नहीं चॉकलेट और गुलाब के फूल का भी क्रेज है. इसको लेकर पूरे वेलेंटाइन वीक में गुलाब की खूब बिक्री हुई है. प्यार का इजहार करने का यह सबसे बेहतर माध्यम है. इस पूरे वीक में कपल एक दूसरे को गुलाब भेंट करते है, सभी रंगों का अपना अलग महत्व होता है. सबसे अधिक डिमांड रेड, येलो और पिंक गुलाब की होती है. इसको लेकर फूल विक्रेताओं ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. उनके यहां स्पेशल डच गुलाब के बुके के कई ऑर्डर बुक हो चुके है. वहीं बाजार में चॉकलेट की कई नयी वेरायटी मौजूद है. बड़े बड़े शॉप व मॉल में यह चॉकलेट उपलब्ध है. इसमें डार्क चॉकलेट की खूब डिमांड रहती है.

टेडी बियर से करते हैं प्यार का इजहार

टेडी बियर को लेकर बच्चों का खिलौना मानते है. लेकिन वेलेंटाइन वीक में इसकी डिमांड बढ़ जाती है. सबसे खास बात यह है कि हर उम्र के लोग टेडी बीयर को पसंद करते है. यही कारण है कि इस वीक में एक दिन टेडी डे होता है. प्यार के इजहार में गुलाब के बाद यह गिफ्ट काफी लोकप्रिय है. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स हमेशा बहुत खास होते हैं और अगर वह टेडी बियर हो तो बात ही कुछ और है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: स्कूटी सवार के शरीर में अचानक फंसा चाइनीज मांझा, गला कटने से बचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >