Mahakumbh 2025: महाकुंभ जाने को लेकर अब भी मारामारी, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अफरा तफरी का माहौल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ अब समाप्ति की ओर है. इस महामेले को समाप्त होने में सिर्फ एक दिन शेष है. इसके बावजूद भी स्टेशनों पर लोगों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली. ट्रेन में चढ़ने के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पढ़ें पूरी खबर…

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला समाप्त होने में सिर्फ एक दिन शेष है. ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज स्नान के लिए जाने वालों की भीड़ बढ़ गयी है. सोमवार को जंक्शन पर गाड़ी संख्या – 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए, जम कर धक्का-मुक्की हुई. छोटे बच्चों को लेकर सफर कर रहे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. वहीं रात के समय गाड़ी संख्या -19052 मुजफ्फरपुर- वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस पूरी तरह से भर गयी. प्रयागराज जाने वाले काफी संख्या में यात्री इस ट्रेन से रवाना हुए. शाम के समय पवन एक्सप्रेस में भी चढ़ने के लिए आपाधापी की स्थिति बनी रही. 

वहीं भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेन सहरसा व दरभंगा खुली, जो देर रात मुजफ्फरपुर हो कर गुजरी. जिसमें चढ़ने के लिए अफरातफरी मची रही. इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित पूरी टीम क्राउड कंट्रोल में जुटे थे. 

महिला का बैग व मोबाइल रेल पटरी पर गिरा 

बीते दिनों रविवार को गाड़ी संख्या -11062 पवन एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर आपाधापी मची थी. इसी दौरान एक महिला का हैंड बैग और मोबाइल रेल पटरी पर गिर गया. भीड़ इतनी अधिक थी कि बैग और मोबाइल उठाना भी मुश्किल था. इसको लेकर अनुपम मिश्रा नाम के यात्री ने रेलमदद और आरपीएफ को जानकारी दी. इसमें बताया कि बैग में मोबाइल के साथ जरूरी के डॉक्यूमेंट थे. मामले में रेल पुलिस की ओर से बताया गया कि बैग में मौजूद मोबाइल फोन के टावर के लोकेशन को ट्रैस कर खोजने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Lalu Yadav: लालू यादव और तेजस्वी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! “लैंड फॉर जॉब” मामले में आज आ सकता है फैसला

यह भी पढ़ें: Bihar Teacher: इन शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! जल्द मिलेगा सरकारी टीचर का दर्जा, मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर

यह भी पढ़ें: Lalu Yadav: “कुंभ फालतू है” के बाद लालू यादव के लिए भारत रत्न की मांग को लेकर बिहार में जुबानी जंग, तेजस्वी ने किया पलटवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >