Bihar News: मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा शुरू होने की बढ़ी उम्मीद, व्यापार क्षेत्र का होगा विकास

Bihar News: बजट 2025-26 में देश के 120 शहरों को उड़ान योजना से जोड़ने की बात कही गई है. बजट के बाद से मुजफ्फरपुर और रक्सौल से हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. दरभंगा में पहले से ही हवाई सेवा शुरू है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: 1 फरवरी 2025 को देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया. बजट को मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. बिहार के लोगों के लिए इस बार केंद्र की झोली से कई विकास योजनाएं निकलीं. इस बजट में देश के 120 शहरों को उड़ान योजना से जोड़ने की बात कही गई है. इनमें से बिहार में तीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का सोनपुर, राजगीर और बक्सर में निर्माण करने की बात है. साथ ही, पूर्व से उड़ान योजना में शामिल एयरपोर्ट का विस्तार होगा. इससे उत्तर बिहार के रक्सौल और मुजफ्फरपुर से हवाई सेवा की शुरुआत होने की संभावना फिर से जग गई है. 

शहर के बेला, मोतीपुर और पारू में है औद्योगिक क्षेत्र 

बता दें, दरभंगा में विमान सेवा पहले से चालू है. उत्तर बिहार के सबसे बड़े व्यावसायिक शहर मुजफ्फरपुर में हाल के वर्षों में औद्योगिक क्षेत्र तेजी से विकास हुआ है. बेला के अलावा मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र, जो एक हजार एकड़ में फैला है उसका विस्तार हो चुका है. इसके बाद अब इससे सटे पारू में भी सात सौ एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है. ऐसे में अगर मुजफ्फरपुर में विमान सेवा शुरू होती है तो सात एनएच से जुड़े इस शहर का विकास और भी तेजी से होगा. बता दें, बड़ी कंपनियां किसी भी शहर में निवेश से पहले उसके हवाई सेवा के विकल्प को भी ध्यान में रखती हैं.

हवाई सेवा शुरू होने से बड़ी कंपनिया निवेश करेंगी

जानकारी के अनुसार, फूड पार्क, लेदर क्लस्टर, सीमेंट फैक्ट्री, टेक्सटाइल पार्क आदि के लिए बड़ी कंपनियां निवेश के लिए तैयार हैं. अगर सीधी विमान सेवा शुरू हो जाती है तो बड़ी कंपनियां बड़ी राशि निवेश करेंगी. इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे.

इन जगहों का पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकास

बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 50 नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाने की बात भी की गई है। इसमें उत्तर बिहार के कई पौराणिक स्थल शामिल हैं. इनमें मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर, चामुंडा स्थान और खगेश्वरनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला पहले ही हो चुका है. क्षेत्र में तीन-तीन एयरपोर्ट चालू होने से पर्यटकों के लिए भी यहां आना-जाना सुगम होगा. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर कपड़े का सबसे बड़ा व्यापार है

उत्तर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया कहते हैं, “क्षेत्र के विकास में एयरपोर्ट अब मुख्य आधारभूत संरचना होगा. मुजफ्फरपुर कपड़े का सबसे बड़ा बाजार है, मगर यहां टेक्सटाइल का निर्माण नहीं होता. यह इसलिए कि बड़े निवेशक हवाई सेवा तलाशते हैं. इसके अलावा अन्य व्यापार के लिए भी एयरपोर्ट जरूरी है. रक्सौल से सेवा शुरू होने से नेपाल के साथ व्यापार बढ़ेगा.”

ALSO READ: Bihar Crime: वीडियो गेम में गोली चलाना सीखा और दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, हैरान कर देगी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >