मुजफ्फरपुर : फल व्यवसायी हत्याकांड में चुन्नू का साला सहित तीन से पूछताछ जारी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति में ट्रांसपोर्ट संचालक सह फल व्यवसायी विक्रांत उर्फ चुन्नू की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के साला व दो पिकअप चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. कांड की बारीकी से अनुसंधान कर रहे नगर डीएसपी मुकुल रंजन ने सभी से पूछताछ की. […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति में ट्रांसपोर्ट संचालक सह फल व्यवसायी विक्रांत उर्फ चुन्नू की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के साला व दो पिकअप चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. कांड की बारीकी से अनुसंधान कर रहे नगर डीएसपी मुकुल रंजन ने सभी से पूछताछ की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद सबसे पहले उसका साला ही गद्दी पर पहुंचा था. इसके बाद दो पिकअप चालक के सहयोग से विक्रम को एसकेएमसीएच ले गया था. जहां डॉक्टर जांच करने केबाद उसे मृत घाषित कर दिया था. इधर पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी से पूछताछ की जा रही है. सोमवार की रात नौ बजे फल व्यवसायी विक्रम उर्फ चुन्नू की हत्या कर दी गयी थी. मृतक के भाई विकास कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

मोबाइल खंगाल रही पुलिस
रौशन हत्याकांड में पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगाल रही है. पांच दिनों में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. सहवाजपुर उतक्रमित विद्यालय के पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर रात कोई बचाओ बचाओं चिल्ला रहा था. आवाज सुन कर कुछ लोग भी बाहर निकले आसपास देखा गया. लेकिन कोई नहीं दिखा.बता दें कि सोमवार को एसकेएमसीएच बाउंड़ी के पास उसकी क्षत विक्षत लाश मिली थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन