प्रेमी के साथ विवाहिता ने छोड़ा गांव, जानें क्या है कारण

मोतीपुर : बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला न घर की रही न घाट की. पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया है, तो प्रेमी के दरवाजे पर भी उसे तिरस्कार मिला. प्रेमी की पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया. इसके […]
मोतीपुर : बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला न घर की रही न घाट की. पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया है, तो प्रेमी के दरवाजे पर भी उसे तिरस्कार मिला.
प्रेमी की पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया. इसके बाद वह मंगलवार की देर रात प्रेमी के साथ गांव छोड़ कर चली गयी.
उसने अपनी चार वर्षीय बेटी को भी पति के घर ही छोड़ दिया है. जानकारी हो कि सोमवार कि देर रात महिला को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ा था. तब युवक को पीटने के बाद आठ घंटे तक दोनों को बांध कर रखा था. मंगलवार को स्थानीय स्तर पर पंचायत होने के बाद युवक को ग्रामीणों ने मुक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




