कल निकलेगी कृष्ण रूप सज्जा सह आकर्षक शोभा यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2016 4:31 AM
मुंगेर : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर संस्कार भारती की ओर से 25 अगस्त को कृष्ण रूप सज्जा सह आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 110 बच्चे भाग लेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. संस्कार भारती मुंगेर इकाई के अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान, मंत्री चंदन […]
मुंगेर : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर संस्कार भारती की ओर से 25 अगस्त को कृष्ण रूप सज्जा सह आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 110 बच्चे भाग लेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है.
संस्कार भारती मुंगेर इकाई के अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान, मंत्री चंदन कुमार ने बताया कि बच्चे भगवान कृष्ण, राधा, सुदामा, बासुदेव की वेषभूषा में बच्चे भाग लेंगे. शोभा यात्रा रामलीला मैदान दुर्गास्थान से निकाली जायेगी. जो पंजाब नेशनल बैंक, सोनार पट्टी, राजेंद्र चौक, गांधी चौक, पंडित दीनदयाल चौक होते हुए एक नंबर ट्रेफिक होते हुए राजा साहब की ठाकुरबाड़ी पहुंच कर समाप्त होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










