मैजिक व बाइक में टक्कर बाइक चालक जख्मी
बरियारपुर : मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 रामपुर कलान मंत्रिका पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को मैजिक वाहन व मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक नौवागढ़ी निवासी ब्रह्मदेव साह का 21 वर्षीय पुत्र तूफान कुमार है. जिसका इलाज बरियारपुर में पीएचसी […]
बरियारपुर : मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 रामपुर कलान मंत्रिका पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को मैजिक वाहन व मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक नौवागढ़ी निवासी ब्रह्मदेव साह का 21 वर्षीय पुत्र तूफान कुमार है.
जिसका इलाज बरियारपुर में पीएचसी में चल रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार बरियारपुर से मुंगेर की ओर जा रही बीआर 08 पी -1311 मैजिक वाहन ने अपाची मोटर साइकिल को सामने से धक्का मार दिया गया. जिसमें तूफान कुमार घायल हो गया. घटना की सूचना पाते ही बरियारपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मैजिक व मोटर साइकिल को जब्त कर दिया. जबकि घायल को इलाज के लिए बरियारपुर पीएचसी में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










