दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा घोरघट बेली ब्रिज
बरियारपुर: मुंगेर-भागलपुर के बीच राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर स्थित घोरघट बेली ब्रिज दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. ब्रिज पर बिछाये गये लोहे के प्लेट जंग खाकर जजर्र हो चुके हैं और कई प्लेट में बड़े-बड़े छिद्र हो गये हैं. दूसरी ओर पुल का एलाइमेंट भी टेढ़ा हो चुका है. फलत: कभी भी मुंगेर-भागलपुर […]
स्थानीय वार्ड सदस्य संजय मोदी, ग्रामीण पंकज कुमार, निगम कुमार महतो, रामू रजक, संजय कुमार ने बताया कि कई बार तो बाइक सवार बेली ब्रिज पर बिछाये गये प्लेट के गड्ढ़े में जाकर अपना संतुलन खो दिया है और गार्डर से टकरा कर घायल भी हुए हैं. प्लेट की जजर्रता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. दिन में तो लोग गड्ढ़े को देख कर बचाव भी कर लेते हैं. लेकिन सबसे भयावह स्थिति रात्रि में होती है. लोग अंधेरे में गड्ढे को देख नहीं पाते हैं और लड़खड़ा कर गिर पड़ते हैं. यह पुल दो जिलों मुंगेर एवं भागलपुर को जोड़ती है. वर्तमान में इस पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस पुल से ट्रक व बस का परिचालन नहीं होता. फिर छोटे चार पहिया वाहन ही पुल से होकर गुजरती है. विदित हो कि वर्ष 2006 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला श्रवणी मेला का उद्घाटन करने सुल्तानगंज जा रहा था तो घोरघट ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था. बाद में सरकार ने इस पुल पर बेली ब्रिज बना कर आवागमन को सुचारु रखा. लेकिन अब बेली ब्रिज भी दम तोड़ रही है. अलबत्ता यह भूमि अधिग्रहण के पेच में घोरघट ब्रिज का मामला फंसा हुआ है और पुल बनाने का कार्य भी अधर में लटका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










