बैंकों में छोटे नोट की कमी अब भी बरकरार अब तक पांच सौ के नोट उपलब्ध नहीं

मधुबनी : नोटबंदी के 53वें दिन बाद भी लोगों की परेशानी बरकरार है. अब एटीएम के बजाय बैंक की शाखाओं में भीड़ रहती है. हालांकि शाखाओं में भी स्थिति सामान्य है. छोटे नोट अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं रहने के कारण अभी भी अफरा तफरी मची है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक बैंक की शाखाओं […]
मधुबनी : नोटबंदी के 53वें दिन बाद भी लोगों की परेशानी बरकरार है. अब एटीएम के बजाय बैंक की शाखाओं में भीड़ रहती है. हालांकि शाखाओं में भी स्थिति सामान्य है. छोटे नोट अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं रहने के कारण अभी भी अफरा तफरी मची है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब तक बैंक की शाखाओं एवं एटीएम में दो हजार एवं सौ के नोट ही मिल रहे है.
पांच सौ के नये नोट अब तक बैंकों से नहीं दिया जा रहा है. एटीएम में दो हजार व सौ के नोट डाले जाते है. सौ के नोट जल्दी समाप्त हो जाने के कारण केवल दो हजार के नोट निकलने से परेशानी बरकरार है. हालांकि एटीएम से अब 2500 के बजाय 4500 रुपये एक बार में निकासी का प्रावधान किया गया है. पर लोगों को अधिकांश दो हजार के नोट मिल रहे है. दो हजार से कम की निकासी नहीं हो रही है. जिसके कारण लोगों को बैंक की शाखाओं का सहारा लेना पर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










