जिले में कालाजार के मरीज घटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2016 4:18 AM
मधुबनी : एमबी सोन दवा क्या आयी. कालाजार पीड़ित मरीजों के लिये मानों यह वरदान बन गया. पहले कालाजार एक जानलेवा बीमारी के रूप में जाना जाता था. जब किसी मरीज को यह हो जाती तो परिजन यह सोचकर चिंतित हो जाते कि इसका इलाज कहां करायें और कराने में सब कुछ बेचना पड़ता था. […]
मधुबनी : एमबी सोन दवा क्या आयी. कालाजार पीड़ित मरीजों के लिये मानों यह वरदान बन गया. पहले कालाजार एक जानलेवा बीमारी के रूप में जाना जाता था. जब किसी मरीज को यह हो जाती तो परिजन यह सोचकर चिंतित हो जाते कि इसका इलाज कहां करायें और कराने में सब कुछ बेचना पड़ता था. पर एमबीसोन दवा की एक सूई ने कालाजार पर ऐसा असर किया कि पिछले पांच साल में इसके मरीज की संख्या में व्यापक तौर पर कमी आयी है.
साल दर साल कालाजार मरीजों की संख्या में कमी आ रही है. इसका उपचार भी सरकार द्वारा मुफ्त में हो रही है. अब कालाजार मरीजों को लंबा उपचार से निजात मिल चुका है. केवल एक दिन कालाजार मरीजों का एमबी सोन दवा से उपचार किया जा रहा है. पूर्व में कालाजार मरीजों का उपचार 28 से 30 दिन में होता था. वहीं उपचार के बाद मरीजों को मुख्यमंत्री कालाजार राहत कोष से 6600 रुपया दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










