करोड़ों के राजस्व की वसूली बांस के सहारे

मधेपुरा : राजस्व वसूली में सख्त रवैया अख्तियार करने वाला विद्युत विभाग जिले में जर्जर पोल और बांस के खंभों के सहारे विद्युत आपूर्ति कर रहा है़ आपूर्ति के इस जानलेवा तरीके से कभी भी कोई बड़ा हादसा शहर को अपनी चपेट में ले सकता है़ लेकिन राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने में जुटा […]
मधेपुरा : राजस्व वसूली में सख्त रवैया अख्तियार करने वाला विद्युत विभाग जिले में जर्जर पोल और बांस के खंभों के सहारे विद्युत आपूर्ति कर रहा है़ आपूर्ति के इस जानलेवा तरीके से कभी भी कोई बड़ा हादसा शहर को अपनी चपेट में ले सकता है़ लेकिन राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने में जुटा विद्युत विभाग का अमला इस खतरे की पूरी तरह अनदेखी कर रहा है़ जिला मुख्यालय के अलावे विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में विद्युत विभाग की लापरवाही खुल कर सामने आ रही है.
सिंहेश्वर में एनएच 106 से भेलवा रोड होते हुए शांतवन गली तक जाने वाली सड़क के बीचो बीच जर्जर हो चुके बिजली के खंभे दुर्घटना को खुला आमंत्रण दे रही है. खासकर जब इस सड़क से होकर कोई बड़ा वाहन गुजरता है तो टूटे पोल व जर्जर तार के संपर्क में आने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या से विद्युत विभाग को अवगत भी कराया. लेकिन इस दिशा में विद्युत विभाग लापरवाह बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




