घैलाढ़ में वज्रपात से महिला की मौत, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Published at :30 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
घैलाढ़ में वज्रपात से महिला की मौत, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

फोटो- मधेपुरा 06कैप्शन – शव के पास विलाप करते परिजन सीओ के कहने पर भी महादलित परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया मनानहीं मिलेगी मुआवजा की राशि घैलाढ़. प्रखंड के परमानपुर ओपी क्षेत्र के परमानपुर वार्ड नंबर 12 में शनिवार की सुबह वज्रपात से 40 वर्षीय महादलित महिला नदिया देवी की मौत हो गयी. मौके […]

विज्ञापन

फोटो- मधेपुरा 06कैप्शन – शव के पास विलाप करते परिजन सीओ के कहने पर भी महादलित परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया मनानहीं मिलेगी मुआवजा की राशि घैलाढ़. प्रखंड के परमानपुर ओपी क्षेत्र के परमानपुर वार्ड नंबर 12 में शनिवार की सुबह वज्रपात से 40 वर्षीय महादलित महिला नदिया देवी की मौत हो गयी. मौके पर ग्रामीण गन्नु ऋषिदेव, मदन ऋषिदेव, गांगो ऋषिदेव, जगरनाथ ऋषिदेव, छठु ऋषिदेव आदि ने बताया कि नालिया देवी व उनके पति लखन ऋषिदेव घर के दरवाजे पर सोयी हुई थी. सुबह बादल गरजने की आवाज सुन दोनों पति पत्नी उठ कर गाय व उसके बछड़े को घर के अंदर करने लगे. इसी दौरान वज्रपात से नलिया देवी की मौत हो गयी. लखन ऋषिदेव भी वहीं बेहोश होकर गिर गया. कुछ देर बाद लखन ऋषिदेव को होश आया. सूचना पर पहंुचे सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजने की बात कही, लेकिन महादलित परिवार पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुआ. परिजनों का कहना था कि सरकार मुआवजा राशि हमलोगों के घर पर आकर दे , वे मधेपुरा नहीं जायेंगे. सीओ ने एसडीओ संजय कुमार निराला को वस्तु स्थिति से अवगत कराया. एसडीओ के कहने पर अधिकारी लौट गये. मृतक के परिजनों को स्थानीय मुखिया ललन मिस्त्री ने कबीर अंत्येष्टि मद से 15 सौ रुपया मुहैया करवायी. कहते है सीओसीओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले के वरीय अधिकारी को मामले की जानकारी दे दी गयी है, जब तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाता है. परिजनों को आपदा से हुई मौत की राशि मुहैया नहीं करायी जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन