अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2014 11:26 AM (IST)
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : लतौना दक्षिण पंचायत अंतर्गत कसहा नासीटोला घाट स्थित नदी से गुरुवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला. शव की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गयी और भीड़ इकट्ठा होने लगी. सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. […]
विज्ञापन
त्रिवेणीगंज : लतौना दक्षिण पंचायत अंतर्गत कसहा नासीटोला घाट स्थित नदी से गुरुवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला. शव की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों में सनसनी फैल गयी और भीड़ इकट्ठा होने लगी. सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है.
जानकारी के अनुसार महिला के उम्र लगभग 30 वर्ष है. मृतक के शरीर में छींटदार सूट व ब्लू रंग का सलवारहै. शव के बाएं हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है और पैर में जूती है. इसके अलावा दोनों हाथ की अंगुली में अंगूठी है. चेहरा चादर से ठंका था, वहीं गरदन में मफलर भी लपेटा हुआ था. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पायेगा. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. जिले में लगातार हत्याओं के दौर से लोग सहमे हुए हैं. गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही थाना क्षेत्र में पुजारी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










