जिले के छह प्रखंडों में एक भी क्लिनिक व जांच घर वैध नहीं

मधेपुरा/उदाकिशुनगंज : जिले के 13 प्रखंडों में केवल एक नर्सिंग होम, दो क्लिनिक व छह जांच घर को स्वास्थ्य विभाग से औपबंधिक पंजीयन मिला हुआ है. इसमें उदाकिशुनगंज, ग्वालपाड़ा, चौसा, गम्हरिया, चौसा, घैलाढ़ में एक भी नर्सिंग होम, क्लिनिक व पैथोलॉजी स्वास्थ्य विभाग से वैध नहीं है. उदाकिशुनगंज मुख्यालय में पिछले कई सालों से चल […]
मधेपुरा/उदाकिशुनगंज : जिले के 13 प्रखंडों में केवल एक नर्सिंग होम, दो क्लिनिक व छह जांच घर को स्वास्थ्य विभाग से औपबंधिक पंजीयन मिला हुआ है. इसमें उदाकिशुनगंज, ग्वालपाड़ा, चौसा, गम्हरिया, चौसा, घैलाढ़ में एक भी नर्सिंग होम, क्लिनिक व पैथोलॉजी स्वास्थ्य विभाग से वैध नहीं है. उदाकिशुनगंज मुख्यालय में पिछले कई सालों से चल रहे क्लिनिक व लिखे डॉक्टरों के नाम बड़ी-बड़ी डिग्री ,यहां तक कि सर्जन लिखे हुए बोर्ड को देखा जा रहा है.
उदाकिशुनगंज मुख्यालय के समीप कई डॉक्टर हैं जिनकी डिग्री वैध है या अवैध यह किसी को मालूम नहीं है. चूंकि स्वास्थ्य विभाग जांच के नाम पर उगाही कर रही है. एक दो बार कुछ डॉक्टरों के ऊपर कार्रवाई भी हुई है, लेकिन इन पर खासा असर नहीं पड़ा. भयमुक्त होकर मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रह हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




