रेलवे हाल्ट के पास ट्रक चालक एवं खलासी के शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2014 1:56 PM

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के बडहिया थाना अंतर्गत डुमरी रेलवे हाल्ट के पास बीती रात एक ट्रक चालक एवं खलासी के शव बरामद हुए. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों में ट्रक चालक सुबोध राम (47) और खलासी बंगाली राम (38) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि दोनों मृतक रिश्तेदार थे और […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले के बडहिया थाना अंतर्गत डुमरी रेलवे हाल्ट के पास बीती रात एक ट्रक चालक एवं खलासी के शव बरामद हुए. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों में ट्रक चालक सुबोध राम (47) और खलासी बंगाली राम (38) शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि दोनों मृतक रिश्तेदार थे और पटना जिले के हाथीदह थाना अंतर्गत औनपा गांव के निवासी थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये दोनों ट्रक में बालू लादकर लखीसराय से उत्तर बिहार की ओर जा रहे थे और गत चार फरवरी से ही ट्रक सहित लापता थे. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन