केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली स्थायी जमानत

लखीसराय: केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को एसडीजेएम कोर्ट प्रथम श्रेणी में पेश होकर स्थायी जमानत के लिए अरजी दी. इसके बाद छह हजार एक रुपये के मुचलके जमा करने के बाद उन्हें जमानत दी गयी. इस बाबत अपीलय अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2015 के […]

लखीसराय: केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को एसडीजेएम कोर्ट प्रथम श्रेणी में पेश होकर स्थायी जमानत के लिए अरजी दी. इसके बाद छह हजार एक रुपये के मुचलके जमा करने के बाद उन्हें जमानत दी गयी.

इस बाबत अपीलय अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2015 के दौरान गोपनीयता भंग करने की खबर को लेकर आचार संहिता का मामला बड़हिया थाना कांड संख्या 193/15 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मंत्री को छह हजार एक रुपये के मुचलके की राशि जमा करने के बाद कोर्ट से स्थायी जमानत दी गयी. साथ में एक स्थानीय पत्रकार पर भी आचार संहिता का मामला दर्ज था. उन्होंने भी जमानत की याचिका दायर की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >