होलिका दहन दो मार्च वं होली पर्व चार मार्च को

शाम छह बजकर 48 मिनट तक पूजा पाठ बंद कर दिया जायेगा.

तीन मार्च की शाम को लगेगा चंद्र ग्रहण 48 मिनट तक रहेगा चंद्र ग्रहण

प्रतिनिधि, लखीसराय. होली को लेकर होलिका दहन एवं रंगों का होली पर्व को लेकर ऊहापोह की स्थिति अब समाप्त हो चुकी है. आगामी दो नवंबर को होलिका दहन, तीन की शाम को चंद्रग्रहण एवं चार मार्च को रंगों का त्यौहार होली मनाया जायेगा. दो मार्च को रात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त है. वहीं तीन मार्च को शाम छह बजे से छह बजकर 48 मिनट तक चंद्रग्रहण लगेगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए आचार्य परमानंद पांडे ने बताया कि चंद्रग्रहण से नौ घंटा पूर्व यानी मंगलवार के 10 बजे से सूतक काल चलेगा. इस दौरान मंदिर का पट बंद किया जायेगा. घर में पूजा पाठ नहीं किया जायेगा. शाम छह बजकर 48 मिनट तक पूजा पाठ बंद कर दिया जायेगा.

बाबा संत गाडगे जयंती समारोह आठ कोलखीसराय. आगामी आठ मार्च को शहर के दालपट्टी स्थित सम्राट अशोक भवन के प्रांगण में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के बैनर तले स्वच्छता एवं शिक्षा के जनक बाबा संत गाडगे जयंती समारोह मनायी जायेगी. जानकारी देते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक सुरेंद्र रजक व उपाध्यक्ष गौतम रजक ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक बेबी कुमारी व एमएलसी मुन्नी देवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार, महासचिव देवेंद्र रजक व कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

———————————————————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >