रंगों का त्योहार होली के पहले सूर्यगढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन जगहों से भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

सूर्यगढ़ा. रंगों का त्योहार होली के ठीक पहले थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन जगहों से 23 लीटर 250 मिलीलीटर विदेशी शराब एवं 254 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की अपराह्न अलीनगर पंचायत के खर्रा डीह के समीप किऊल नदी किनारे पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी. यहां दियारा की ओर से शराब तस्कर नाव से विदेशी शराब की खेप के साथ आ रहे थे. पुलिस को देखते ही शराब तस्कर शराब का कार्टून नदी में फेंक कर भागने में सफल रहे. यहां से पुलिस ने रॉयल स्टैग कंपनी का 375 एम एल का 51 बोतल तथा स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 कंपनी का 375 एम एल का 11 बोतल यानि कुल 23 लीटर 250 मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त किया. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई नित्यानंद प्रसाद सिंह, एसआई खुर्शीद आलम, एएसआई मणिकांत यादव,पीएसआई गौरव कुमार एवं सूर्यगढ़ा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई. इसके पहले एस आई मोहम्मद आलम के नेतृत्व में दैताबांध रेलवे क्रॉसिंग के समीप से 96 लीटर देसी शराब के साथ तेतरहाट बाजार थाना क्षेत्र के काशी टोला के रहने वाले सीताराम कोड़ा के पुत्र बाइक सवार तस्कर गणेश कोड़ा को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 58/26 के तहत. इधर, कजरा- सूर्यगढ़ा पथ में सूर्यगढ़ा सेंट्रल स्कूल के पुलिस ने 158 लीटर देसी शराब के साथ कजरा थाना क्षेत्र के श्री कृष्णा कोसी गांव के रहने वाले महेंद्र कोड़ा के पुत्र बाइक सवार तस्कर सुमित कोरा उर्फ सुबित कोड़ा को गिरफ्तार किया है. अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. ———————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >