प्रतिभा और अनुशासन का संगम: डीपीएस बड़हिया का 16वां वार्षिकोत्सव यादगार बना

विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल गीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया

बड़हिया. पेट्रोल पंप के समीप अवस्थित डीपीएस स्कूल बड़हिया में शनिवार की शाम 16वां वार्षिकोत्सव उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीसी सुमित कुमार, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, नगर परिषद सभापति डेजी कुमारी, डीपीओ मध्याह्न भोजन नीलम राज, रवि कुमार, शशि कुमार, विद्यालय की प्राचार्या नीतू कुमारी एवं सचिव रंजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. नृत्य शिक्षक मुकेश कुमार और संगीत शिक्षक रवि कुमार व रोहन कुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी. इसके बाद खुशी, शांभवी कृष्णा, अनिकेत राज, सीमांत राज, श्रुति प्रिया, कृतिका, रागिनी, गुनगुन और प्रियराज सहित कई विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल गीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया। दर्शक देर रात तक तालियों से बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते रहे. समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का समन्वय ही विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में सहायक होते हैं, अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन मनोज अलकतरा और मनोज मेहता ने प्रभावी ढंग से किया. समारोह में साकतेश्वर प्रसाद सिंह, गोपाल कुमार, मनोज कुमार, अजीत आनंद, अरुण कुमार सिंह, आरके श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. ————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >