होली में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, अशांति फैलाने वाले पर रहेगी कड़ी नजर

लोग झुंड बनाकर सार्वजनिक स्थलों पर विचरण नहीं करें,

टाउन थाना एवं तेतरहट थाना में की गयी शांति समिति की बैठक

किसी तरह की अप्रिय सूचना मिलने पर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई

लखीसराय. टाउन थाना एवं तेतरहाट थाना में रविवार को जन प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया. टाउन थाना में सीओ अजय राठौर एवं थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजित की गयी. बैठक में कहा गया कि होली तक 24 घंटे बालगुदर, बायपास एवं गढ़ी बिशनपुर, रेहुआ तक पुलिस गश्ती रहेगी. इसके साथ ही 112 नंबर की पुलिस के साथ-साथ मोबाइल टाइगर की गश्ती रहेगी. सभी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, समाजसेवी से कहा गया कि किसी तरह अप्रिय घटना को लेकर थाना को सूचना देना है. छोटी मोटी झड़प होने पर उस पर जनप्रतिनिधि तुरंत कंट्रोल करने का प्रयास करें. इधर तेतरहट थाना परिसर में थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि की शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में कहा गया कि लोग झुंड बनाकर सार्वजनिक स्थलों पर विचरण नहीं करें, होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाये एवं अपने परिजनों मुहल्ले में रहकर ही होली का आनंद लें. शांति समिति की बैठक के बाद सभी डीजे संचालकों के साथ भी बैठक कर सरकार एवं जिला प्रशासन के गाइड लाइन का पालन करें. डीजे के कारण कई जगह अपने मनपसंदीदा या फूहड़ गाना को लेकर झगड़ा का कारण बनता है. डीजे पर पूर्णतः रोक है डीजे बाज़ाने पर डीजे संचालकों से जुर्माना और जेल भेजने का प्रावधान है, बैठक में मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि भी शामिल थे.

————————————————————————————–

होली को लेकर बड़हिया थाना में शांति समिति की बैठक, शराब व अश्लील गानों पर सख्ती की चेतावनी

बड़हिया. आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को बड़हिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रतीक कुमार ने की, जबकि थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह कुमार समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी भाग लिया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी लोगों से होली का पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की. बैठक में सुजीत कुमार, नागमणि सिंह, मुखिया रविरजन कुमार, मेघु कुमार, बिपिन सिंह, भाजपा नेता रामशोभा सिंह, दिलीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

———————————————————————————–

होली पर्व पर डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

हलसी. स्थानीय थाना परिसर में रविवार को होली पर्व एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति बैठक आयोजित किया गया. बैठक का अध्यक्षता हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने किया. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के मद्देनजर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाइचारे के साथ त्योहार मनायें. मौके पर अपर थाना अध्यक्ष रंजीत रंजन, राकेश कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी,अवधेश सिंह, अजय सिंह,मसुदन महतो, लक्ष्मण महतो, नज़ीर बेग, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

———————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >