सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सिकंदरा : थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव के समीप सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर गुरूवार को बोलेरो व ओटो वाहन के आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों का ईलाज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ओटो […]
सिकंदरा : थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव के समीप सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर गुरूवार को बोलेरो व ओटो वाहन के आमने सामने की टक्कर में एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों का ईलाज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ओटो वाहन सिकंदरा से जमुई की ओर जा रही थी तभी विपरित दिशा से आ रही बोलेरो वाहन के चपेट में आ गयी.
जिससे उस पर सवार थाना क्षेत्र के ही गंगटी निवासी 32 वर्षीय रूबी देवी पति जनार्दन राम,घरसंडा निवासी 25 वर्षीय बबलू यादव पेसर विशेश्वर यादव, कृपा रामडीह निवासी 55 वर्षीय सोमर तांती घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को ईलाज के लिए सिकंदरा लाया गया. जहां एक निजी क्लिनिक में तीनों घायलों का ईलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










