स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने दिया महाधरना, जच्चा को नहीं मिल रही राशि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 9:08 AM
लखीसराय: बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल पर चल रहे बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के अधीन काम कर रहे संविदा कर्मियों ने गुरुवार को सिविल सजर्न के कार्यालय के समक्ष महाधरना दिया. उनकी मांग 1 जून से सेवा को नियमित करने तथा अन्य सरकारी सुविधा दिये जाने की है. महाधरना की […]
आज संविदा कर्मियों की बदौलत ही बिहार में अस्पतालों एवं स्वास्थ्य विभाग की स्थिति में सुधार हुआ है. इसके बावजूद सरकार उनलोगों के साथ न्याय नहीं कर रही. वे लोग लगातार अपनी सेवा को नियमित करते हुए सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की मांग करते आ रहे हैं. सरकार की उदासीनता को देखते हुए संघ द्वारा एक जून से मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की गयी थी. इसे लेकर संघ द्वारा विभाग को पूर्व से ही सूचना भी दे दी गयी थी. स्थानीय प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है. वे लोग अपनी हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे. इस हड़ताल से एंबुलेंस सेवा तथा आपातकालीन सेवा को पूरी तरह से अलग रखा गया है. हड़ताल अवधि में इन सुविओं में हस्तक्षेप नहीं करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










