किसानों के धान की नहीं हो रही खरीदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2015 9:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या 14चित्र परिचय- धान से लदा वाहन प्रतिनिधि, रामगढ़ चौकप्रखंड के डकरा स्थित नटराज राइस मिल्स में गुरुवार को भी किसानों के धानों को नहीं खरीदा गया. इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है. बुधवार को इसी को लेकर आक्रोशित किसानों ने रामगढ़ चौक-शेखपुरा मार्ग को लगभग चार घंटे तक जाम रखा था. बाद में […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 14चित्र परिचय- धान से लदा वाहन प्रतिनिधि, रामगढ़ चौकप्रखंड के डकरा स्थित नटराज राइस मिल्स में गुरुवार को भी किसानों के धानों को नहीं खरीदा गया. इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है. बुधवार को इसी को लेकर आक्रोशित किसानों ने रामगढ़ चौक-शेखपुरा मार्ग को लगभग चार घंटे तक जाम रखा था. बाद में एसडीओ अंजनी कुमार के द्वारा किसानों को आश्वस्त किया गया था कि उनका धान खरीदा जायेगा, बशर्ते पैक्स के माध्यम से धान को मिल तक पहुंचाया जाय. लेकिन गुरुवार को कई पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष के नटराज मिल्स के पास नहीं पहुंचने की वजह से उन पंचायत के किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका. धान खरीद का कार्य देख रहे प्रवीण कुमार के अनुसार धान खरीद के बाद किसानों व पैक्स अध्यक्ष को दिये जाने वाली परची समाप्त हो चुकी है. एसएफसी से परची का वोल्यूम आने के बाद धान की खरीद में तेजी आयेगी. इधर किसान धान खरीद नहीं होने से परेशान हैं. गुरुवार को नटराज मिल्स के पास गाडि़यों में धान लेकर खड़े किसान जयराम कुमार ने बताया कि उनलोगों का धान नहीं खरीदा जा रहा है. मिल वालों द्वारा कहा जाता है कि पैक्स अध्यक्ष को धान दें. यहां बता दें कि गुरुवार को 300 से अधिक वाहन धान लाद कर मिल के बाहर कतारबद्ध खड़े थे, जिनकी धान की खरीद नहीं हो पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन