हत्यारोपी महिला जेल भेजी गयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:55 PM
सूर्यगढ़ा : पीरीबाजार थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनुपर गांव से बुधवार को हत्यारोपी महिला पप्पू महतो की पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पीरीबाजार एसएचओ अभिवन कुमार दुबे ने बताया कि महिला पर अपनी सौतन आशा देवी के एक वर्षीय पुत्र की जहर देकर हत्या का आरोप है. घटना एक जुलाई […]
सूर्यगढ़ा : पीरीबाजार थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनुपर गांव से बुधवार को हत्यारोपी महिला पप्पू महतो की पत्नी रीना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पीरीबाजार एसएचओ अभिवन कुमार दुबे ने बताया कि महिला पर अपनी सौतन आशा देवी के एक वर्षीय पुत्र की जहर देकर हत्या का आरोप है.
घटना एक जुलाई की रात्रि की है. इस बाबत मृत बालक की मां आशा देवी के बयान पर पीरीबाजार थाना कांड संख्या 31/13 के तहत सौतन रीना देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष के मुताबिक गाढ़ी विशनपुर निवासी पप्पू महतो की दो शादी हुई थी.
रीना देवी पप्पू महतो की पहली पत्नी है. दूसरी पत्नी को आशा देवी को एक वर्ष का एक लड़का था. घटना की रात बच्चे को खिलाने के क्रम में आरोपी रीना देवी ने उसे जहर दे दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










