चुनाव करा लौट रहे होमगार्ड की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2014 2:45 AM

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को दानापुर-किऊल रेल खंड के लखीसराय स्टेशन पर एक होमगार्ड जवान की ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर कांटी के आरसी गांव के निवासी होमगार्ड तेज नारायण तिवारी लखीसराय में कार्यरत थे. पहले चरण के चुनाव के लिए वे रोहतास गये थे. सोमवार की रात मतदान करवा […]

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को दानापुर-किऊल रेल खंड के लखीसराय स्टेशन पर एक होमगार्ड जवान की ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर कांटी के आरसी गांव के निवासी होमगार्ड तेज नारायण तिवारी लखीसराय में कार्यरत थे. पहले चरण के चुनाव के लिए वे रोहतास गये थे. सोमवार की रात मतदान करवा कर लौट रहे थे.

उन्हें लखीसराय में दूसरे चरण में मतदान में शामिल होना था. मुजफ्फरपुर से सोमवार को टाटा-छपरा एक्सप्रेस से वे लखीसराय आ रहे थे. वे यह ध्यान नहीं था कि लखीसराय में ट्रेन नहीं रुकती. लखीसराय स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन की गति थोड़ी कम हुई, तो वे बैग लेकर नीचे उतर गये. इसी क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गये. उनका पैर कट गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. जीआरपी किऊल थानाध्यक्ष डीएन पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है. मृतक हवलदार के परिवार वालों को सूचना दे दी गयी है. परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन