मीरभीट्ठा पुल कटाव की चपेट में,एनएच 327इ पर यातायात बंद

पौआखाली : अररिया-सिलिगुड़ी नेशनल हाइवे 327ई पर पौआखाली और ताराबाड़ी के बीच मीरभिट्टा पुल और सड़क पर लगातार नदी के कटाव का दबाव जारी है. बुधवार की संध्या कटाव तेज होते देख स्थानीय लोगों ने डीएम, एसडीएम को इसकी सूचना देकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाइवे के यातायात को तत्काल बंद कर दिया है. उधर […]
पौआखाली : अररिया-सिलिगुड़ी नेशनल हाइवे 327ई पर पौआखाली और ताराबाड़ी के बीच मीरभिट्टा पुल और सड़क पर लगातार नदी के कटाव का दबाव जारी है. बुधवार की संध्या कटाव तेज होते देख स्थानीय लोगों ने डीएम, एसडीएम को इसकी सूचना देकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाइवे के यातायात को तत्काल बंद कर दिया है.
उधर समय गंवाये बगैर ही पहले एसडीएम मो शफीक और बाद में डीएम पंकज दीक्षित पूरी टीम के साथ मीरभिट्टा पहुंचकर रात्रि दो बजे तक हालात का जायजा लेते रहे आलाधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य जोर-शोर से जारी है. ताराबाड़ी से पूर्वी उत्तरी छोर पर कई दिनों से सड़क के किनारे किनारे कटाव जारी है, जिसकी सूचना मिलने के बाद से ही जिलाधिकारी पंकज दीक्षित, एसडीएम मो शफीक, एडीएम रामजी साह के अलावे इंजीनियरों की टीम मीरभिट्टा पुल का दौरा कर नजर बनाये हुए है. गुरुवार की सुबह से अबतक यातायात प्रभावित है सभी छोटी वाहनों का परिचालन फ़िलहाल पौआखाली-डेरामारी पथ होकर हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




