रौंदी फसल,दहशत में हैं ग्रामीण

ठाकुरगंज : हाथियों का झुंड शनिवार की सुबह नेपाल से ठाकुरगंज पहुंचा और क्षेत्र में उत्पात मचाते फसल बर्बाद कर दिया.हालांकि इन हाथियों से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. बताते चले कि शनिवार सुबह चार बजे नेपाल के जंगलों से भटक कर पांच हाथियों का झुंड नेपाल के झापा जिले के बैसाबाड़ी […]
ठाकुरगंज : हाथियों का झुंड शनिवार की सुबह नेपाल से ठाकुरगंज पहुंचा और क्षेत्र में उत्पात मचाते फसल बर्बाद कर दिया.हालांकि इन हाथियों से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. बताते चले कि शनिवार सुबह चार बजे नेपाल के जंगलों से भटक कर पांच हाथियों का झुंड नेपाल के झापा जिले के बैसाबाड़ी से प्रखंड के धोबीभीट्ठा गांव में घुस गया. जिस वक्त हाथी घुसा उस वक्त लोग नींद के आगोश में थे. जो लोग जगे थे वे हाथियों के झुंड से डर गये.
परंतु पांच हाथियों ने दक्षिण का रूख करते हुए पाठामारी, डांगीगच्छ, गणेश टोला, सुखानी होते हुए वापस नेपाल का रूख कर लिया. इस बीच हाथियों के भारतीय सीमा में आने की खबर वन विभाग एवं जिला प्रशासन को दी गयी. हाथी के नेपाल में वापस चले जाने पर राहत की सांस तो ली परंतु कादोगांव से सटे नेपाल के उस इलाके में हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. हाथियों का झुंड कादोगांव सीमा से सटे खुटामनी गांव में अवस्थित एक चाय बागान में मौजूद है. वहीं प्रखंड में हाथियों के इस झुंड के विचरण से धोबीभीट्ठा के ओम प्रकाश साहा, मो सईद, खुर्शुमुद्दीन आदि के फसलों को नुकसान पहुंचा है. लगातार दूसरी बार ठाकुरगंज प्रखंड में हाथियों का आने से लोग दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




