सवारी व ट्रैक्टर की टक्कर में पांच घायल

कुर्साकांटाः कुर्साकांटा से सुंदरी जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की देर संध्या एक सवारी व एक ट्रैक्टर के आमने-सामने की हुई टक्कर में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार ग्रामीणों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों से कराया गया. घटना के बाबत कुर्साकांटा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि एक सवारी गाड़ी […]
कुर्साकांटाः कुर्साकांटा से सुंदरी जाने वाली सड़क पर शुक्रवार की देर संध्या एक सवारी व एक ट्रैक्टर के आमने-सामने की हुई टक्कर में पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार ग्रामीणों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों से कराया गया. घटना के बाबत कुर्साकांटा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि एक सवारी गाड़ी यात्री को बैठा कर कुर्साकांटा से सुंदरी की ओर जा रहा था.
विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से खेसरेल गांव के समीप टकरा गया. इस घटना में सुंदरी निवासी नाहिदा खातून पिता मो जब्बार, मो उसमान पिता स्व शेख मुसलिम सहित अन्य तीन लोग भी घायल हो गये. सूचना पर थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे व घायलों को पीएचसी कुर्साकांटा ला रहे थे. तो वाहन चालकों ने जबरदस्ती करते हुए घायलों पीएचसी लाने से रोका दिया. दुर्घटना ग्रस्त वाहन को भी थाना नहीं लाने दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन चालकों व अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










