परबत्ता में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुबोध साह निर्विरोध निर्वाचित

जनता दल यूनाइटेड के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के तहत रविवार को सामुदायिक भवन मोजाहिदपुर में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

परबत्ता. जनता दल यूनाइटेड के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के तहत रविवार को सामुदायिक भवन मोजाहिदपुर में प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी शम्भू झा एवं जिला पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न इस चुनाव में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ सुवालाल चौरसिया तथा प्रखंड पर्यवेक्षक प्रभाकर चौधरी ने संयुक्त रूप से उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की. इस अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, युवा नेता अमन तिवारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नन्दलाल मंडल, जदयू के व्यवसाय एवं उद्योग प्रदेश महासचिव उमेश सिंह,, जिला महासचिव राजीव रंजन, योगी सिंह, मुकेश मंडल ,सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर श्री साह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. गौरतलब है कि लगातार संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ के बल पर सुबोध साह ने एक बार फिर प्रखंड अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. सदर विधायक बबलू मंडल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परबत्ता प्रखंड में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >