कोसी और बागमती का जलस्तर बढ़ा, चौथम में बाढ़ की आशंका गहराई, तटबंधों पर बढ़ी निगरानी

नेपाल और तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. चौथम प्रखंड में बाढ़ की आशंका गहरा गई है, जिससे दियारा क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. तटबंधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

Khagaria Flood Alert: चौथम (खगड़िया). नेपाल और उसके तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण चौथम प्रखंड से होकर बहने वाली कोसी एवं बागमती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. कोसी बराज से 2,48,435 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र में बाढ़ की आशंका गहरा गई है. प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने एहतियात के तौर पर तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है.

दियारा क्षेत्रों में बढ़ी लोगों की परेशानी

जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है. कई स्थानों पर सड़क संपर्क बाधित होने के कारण लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है. लगातार बारिश से सामान्य जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है.

किसानों और पशुपालकों की बढ़ी चिंता

खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. वहीं पशुपालकों को पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेती और पशुपालन दोनों पर व्यापक असर पड़ सकता है.

तटबंधों पर बढ़ाई गई निगरानी

Khagaria Flood Alert: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सभी संवेदनशील तटबंधों और स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है. विभाग के अभियंता एवं कर्मी लगातार तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.

24 घंटे अलर्ट पर है विभाग

जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2 के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि खगड़िया जिले में कोसी एवं बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. उन्होंने कहा कि विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >