परबत्ता में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चचेरा भैसुर गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर भेजा गया जेल

खगड़िया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, चचेरे भैसुर ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Khagaria Crime News: परबत्ता (खगड़िया). थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके चचेरे भैसुर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि देर रात आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप

पीड़िता के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी. आरोप है कि देर रात उसका चचेरा भैसुर मो. तनवीर घर में घुस आया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा. महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी.

शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण

महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर परबत्ता थाना ले गई.

पति को दी घटना की जानकारी

पीड़िता ने घटना की सूचना अपने पति को भी दी, जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं. इसके बाद वह थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

Khagaria Crime News: परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >