परीक्षा के पहले दिन 148 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हुई. जो 13 फरवरी तक चलेगी.

31 परीक्षा केंद्रों पर 11 हजार 395 परीक्षार्थियों में से 11 हजार 274 परीक्षार्थी हुए शामिल

खगड़िया. जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हुई. जो 13 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था. प्रथम पाली में बायलॉजी व दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई. डीईओ अमरेन्द्र कुमार गौंड ने बताया कि प्रथम पाली में 10 हजार 637 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 121 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. द्वितीय पाली में 610 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 27 अनुपस्थित हुए. बताया कि कुल 11 हजार 395 परीक्षार्थियों में से 11 हजार 274 परीक्षार्थी शामिल हुए. बताया कि प्रथम दिन एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. डीईओ ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है. परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे हुई, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई. सभी परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए. बताया जाता है कि मंगलवार को प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी.

इन केंद्रों पर प्रथम दिन हुई शांतिपूर्वक परीक्षा

सदर अनुमंडल के जेएनकेटी इंटर स्कूल, एसआर इंटर स्कूल, बापू मिडिल स्कूल बलुवाही, संत जेवियर्स हाईस्कूल मथुरापुर, सीताराम मेमोरिल हाईस्कूल, मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको, संतमति सावित्री माध्यमिक स्कूल भिरयाही, राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज आवास बोर्ड, मध्य विद्यालय बछौता पूर्वी, एसएन हाईस्कूल सोनवर्षा, उत्क्रमित हाईस्कूल सन्हौली, उत्क्रमित हाईस्कूल बछौता, कोशी कॉलेज, मध्य विद्यालय हड़दाश्चक, महिला कॉलेज, इंटर स्कूल मेहसौड़ी, मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर, प्लस टू सुनिता हाईस्कूल सबलपुर, उत्क्रमित हाईस्कूल मथुरापुर, मध्य विद्यालय गौड़ाशक्ति व एसवाई इंटरनेशनल स्कूल सोनमनकी रोड केन्द्र पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. वहीं गोगरी अनुमंडल के भगवान हाईस्कूल गोगरी, उत्क्रमित हाईस्कूल राटन, राष्ट्रीय हाईस्कूल गोगरी, मिडिल स्कूल श्री शिरनिया, एसपीएम हाईस्कूल राजधाम महेशखूंट, जवाहर इंटर स्कूल महेशखूंट व उत्क्रमित हाईस्कूल मदारपुर केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.

सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हुई इंटर की परीक्षा, केंद्र पर लागू था धारा 144

सदर अनुमंडल में 23 व गोगरी अनुमंडल में 8 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. सभी परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरा व वीडियोग्राफी से निगरानी की जा रही है. बताया जाता है कि आयोजित सभी परीक्षा केन्द्र पर विभिन्न विषयों में कुल 20 हजार 861 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. सभी परीक्षा केन्द्र पर धारा 144 लागू किया गया है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने केन्द्राधीक्षक व पुलिस अधिकारी को सख्त आदेश दिया है. केंद्र के आस-पास फोटो स्टेट और प्रिंटिंग की दुकानें बंद किया गया.

केंद्र के बाहर अभिभावकों की लगी रही भीड़

परीक्षा को लेकर केंद्र के आस-पास अभिभावकों की भीड़ लगी रही. परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों व अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी. केंद्र के बाहर सड़क पर जाम की स्थिति देखी गयी. शहर के कोशी कॉलेज, बापू मध्य विद्यालय, नेशनल स्कूल, एसवाई इंटर नेशनल आदि परीक्षा केन्द्रों के बाहर भीड़ लगी रही. परीक्षा केन्द्र के बाहर महिला व पुरूष बल तैनात थे. परीक्षार्थियों को जांच बाद ही केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी. इस दौरान केन्द्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मुश्तैद दिखे. केन्द्र के बाहर ही परीक्षार्थियों का जूता-मोजा खोलवाया जा रहा था. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्हाइटनर पूरी तरह प्रतिबंध था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >