ऋण फर्जीवाड़ा मामले में शाखा प्रबंधक व बिचौलियों पर होगी प्राथमिकी

खगड़िया : बीते दो माह से ऋण फर्जीवाड़ा मामले में लगातार हो रहे खुलासे के बाद एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. केसीसी ऋण की राशि हजम करने के आरोप में एसबीआई जलकौड़ा शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व बिचौलिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी. फर्जीवाड़ा के शिकार हुए पीड़िता […]
खगड़िया : बीते दो माह से ऋण फर्जीवाड़ा मामले में लगातार हो रहे खुलासे के बाद एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है. केसीसी ऋण की राशि हजम करने के आरोप में एसबीआई जलकौड़ा शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक व बिचौलिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी. फर्जीवाड़ा के शिकार हुए पीड़िता रोशन आरा, समीना खातुन व मो अज्जम की शिकायत पर लोक शिकायत पदाधिकारी ने इसमें शामिल लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश गंगौर थानाध्यक्ष को दिया है.
विस्तृत जांच कराने के लिए एसबीआई के उच्च प्रबंधन को भी पत्र लिखने का आदेश हुआ है. गंगौर थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है और न ही जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश की प्रति मिली है. शिकायत पत्र मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




