भभुआ में बेखौफ बाइक चोरों का आतंक, थाना और कचहरी गेट से उड़ा ले गए दो बाइक, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

भभुआ में चोरों के हौसले बुलंद, नगर थाना और कचहरी के बाहर से दिनदहाड़े दो बाइक चोरी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी।

Kaimur News : कैमूर के भभुआ शहर में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार और गुरुवार को महज 24 घंटे के भीतर शातिर चोरों ने नगर थाना के सामने और कचहरी गेट के पास से दो बाइक चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी. दोनों पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

कचहरी गेट से उड़ाई बाइक

दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी सजनू कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी तारा कुमारी के नाम से रजिस्टर्ड बाइक लेकर कचहरी के काम से भभुआ आए थे. उन्होंने बाइक कचहरी गेट के समीप खड़ी की और कोर्ट परिसर चले गए. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

थाने के सामने से भी बाइक चोरी

दूसरी घटना गुरुवार को हुई, जब अधौरा थाना क्षेत्र के चफना गांव निवासी बसंत गुप्ता अपने बेटे का इलाज कराने भभुआ आए थे. उन्होंने बाइक नगर थाना के बगल में खड़ी की और निजी क्लीनिक में चले गए. इलाज के बाद लौटने पर उनकी बाइक भी गायब मिली. इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर चोरी की सूचना दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

भभुआ अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और बाइक चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >