कैमूर में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तीन बाइक सवारों से 166 बोतल जब्त; 4 तस्कर गिरफ्तार

Bihar liquor Ban: कैमूर में पुलिस ने जीटी रोड पर कार्रवाई करते हुए तीन बाइक सवारों के पास से 166 बोतल शराब बरामद की. मामले में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Bihar liquor Ban:(मैनुद्दीन शाह) कैमूर जिले के कर्मनाशा क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दुर्गावती थाना पुलिस ने रविवार रात जीटी रोड पर छापेमारी कर तीन बाइक सवारों के पास से 166 बोतल शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

यूपी से शराब लेकर आ रहे थे तस्कर

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब लेकर कुछ बाइक सवार मोहनिया की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और जीटी रोड पर निगरानी शुरू कर दी. कुछ देर बाद तीन बाइक पर सवार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार तेज रफ्तार से भागने लगे.

पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवारों का पीछा किया. इस दौरान एक बाइक सवार को दुर्गावती रेलवे स्टेशन रोड के पास पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 31 बोतल शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने अन्य दो बाइक सवारों को धनेछा के पास पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 135 बोतल शराब बरामद की गई.

चार शराब तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराणा प्रताप, चंदन कुमार, सोनू सिंह और विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है. सभी आरोपी कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं.

बाइक और शराब जब्त

पुलिस ने तीनों बाइक और बरामद शराब को जब्त कर लिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

Also Read:आरा में स्कूल बस ने एएसआई को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; चालक फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >