छत की दीवार गिरने से बच्चा घायल

Updated:
विज्ञापन

मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के टेहटा बाजार स्थित दुर्गा स्थान के समीप एक मकान की छत की दीवार और छज्जा गिरने से नीतीश कुमार (10 वर्ष) नामक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच घायल को रेफरल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : टेहटा ओपी क्षेत्र के टेहटा बाजार स्थित दुर्गा स्थान के समीप एक मकान की छत की दीवार और छज्जा गिरने से नीतीश कुमार (10 वर्ष) नामक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच घायल को रेफरल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुर्गा स्थान से सटे राम जी विश्वकर्मा का मकान है.

छत पर झोंपड़ीनुमा रूम बना है. बुधवार की शाम तीन बजे उक्त बच्चा अपनी मां के पास बाजार स्थित सब्जी दुकान पर साइकिल से जा रहा था. जैसे ही वह मकान को पार कर रहा था तभी एकाएक छत की रेलिंग और दीवार गिर गयी. घायल बच्चे की मां सुशीला देवी सब्जी बेचने का काम

करती है. घायल किशोर स्वामी विवेकानंद स्कूल में वर्ग चार का छात्र है. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन